रानी चटर्जी ने बिखेरा जलवा, पंजाबी गाने पर कार में बैठे-बैठे किए इशारे

इस पिक्चर को लोगों ने खूब पसंद किया था।

Update: 2022-12-05 04:25 GMT
Rani Chatterjee Video: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) अपने अंदाज से फैंस के दिलों पर कहर बरपाती नजर आती हैं। रानी की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है। इस मामले में वो बिग बॉस ओटीटी फेम अक्षरा सिंह को भी टक्कर देती हैं। हाल ही में उनके और पूनम दुबे के बीच सोशल मीडिया पर जमकर विवाद हुआ था। दोनों बिना नाम लिए एक दूसरे पर निशाना साधती नजर आए थीं। इस बीच रानी चटर्जी का एक रील वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। दरअसल, रानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक रील वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। 
रानी चटर्जी ने बिखेरा जलवा



रानी चटर्जी के लेटेस्ट वीडियो में वो पंजाबी गाने पर एक्ट करती नजर आ रही हैं। रानी का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। क्लिप में रानी कार चलाते हुए टशन दिखा रही हैं। फैंस इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस के इस क्लिप पर उनके चाहने वाले लगातार कमेंट भी कर रहे हैं। बता दें कि रानी ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो ब्लैक ड्रेस में किलर पोज दे रही हैं। इस पिक्चर को लोगों ने खूब पसंद किया था। 
Tags:    

Similar News

-->