रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें उनका चुलबुला अंदाज दिख रहा है. उन्होंने इन तस्वीरों में ब्लू कलर की ड्रेस पहन रखी है.

रानी की ये तस्वीर किसी पार्क के अंदर ली गई नजर आ रही है. वो किसी स्विमिंग पूल के पास खड़ी दिखाई दे रही हैं.
रानी के इस पोस्ट में उनके फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं. कई फैंस उनके फिटनेस की तारीफ कर रहे हैं तो कई फैंस उन्हें खूबसूरत बता रहे हैं.

रानी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं उनकी सोशल मीडिया पर आजकल उनके फिटनेस को लेकर खूब चर्चा हो रही है. रानी ने अपना बहुत वजन कम कर लिया है.
रानी ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म 'भाभी मां' की शूटिंग पूरी की है. उनकी इस फिल्म का एक पोस्टर भी रिलीज हुआ था जिसमें वो बहुत दमदार रोल में नजर आ रही हैं.


Tags: