'पानी पानी' सॉन्ग पर रानी चटर्जी ने दिखाई हॉट अदा, यूजर बोला- आग लगा दी आग..

भोजपुरी सिनेमा की क्वीन रानी चटर्जी फिल्मी पर्दे के साथ साथ सोशल मीडिया की भी क्वीन हैं

Update: 2022-02-16 15:36 GMT

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की क्वीन रानी चटर्जी फिल्मी पर्दे के साथ साथ सोशल मीडिया की भी क्वीन हैं। एक्ट्रेस को हर नए ट्रेंड पर वीडियो बनाते देखा जाता है। इस बीच उनका एक और वीडियो सामने आया है, जिसे देख उनके फैंस मदहोश होते नजर आ रहे हैं। इस लेटेस्ट वीडियो में रानी चटर्जी को रेड वाइन कलर के थाई हाई स्लिट गाउन में देखा जा सकता है।

सीढ़ियों पर बैठी रानी चटर्जी बादशाह और आस्था गिल के सुपरहिट सॉन्ग पानी पानी पर झूमती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, 'इंतजार खत्म'। इस वीडियो में रानी चटर्जी गाने के साथ लिप्सिंक करती हुई शानदार एक्सप्रेशन दे रही हैं। साथ ही इस सेक्सी आउटफिट को फ्लॉन्ट भी कर रही हैं।
बात करें वीडियो को पसंद करने की तो, इंस्टाग्राम वर्ल्ड में रानी चटर्जी के इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है। कमेंट सेक्शन पर नजर डालें तो, यूजर्स रानी के लिए जमकर फायर और हार्ट इमोजी ड्रॉप कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'उफ्फ क्या अदा क्या जलवे', वहीं दूसरे ने लिखा, 'इस वीडियो ने तो आग लगा दी आग'।


Tags:    

Similar News