नए घर पर शिफ्ट हुए रणधीर कपूर, बोले- हमारी हालत इतनी भी बुरी नहीं!

अभिनेता रणधीर कपूर(Randhir Kapoor) पिछले 50 साल से चेंबूर स्थित अपने बंगले में रह रहे थे।

Update: 2021-07-03 08:52 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| अभिनेता रणधीर कपूर(Randhir Kapoor) पिछले 50 साल से चेंबूर स्थित अपने बंगले में रह रहे थे। रणधीर कपूर ने हाल ही में अपना नया खरीदा(New Home) है। 2 जुलाई को रणबीर कपूर के नए घर की गृह-प्रवेश पूजा हुई थी। इस पूजा में रणधीर कपूर की दोनों बेटियां करिश्मा कपूर, और करीना कपूर खान शामिल हुईं। करिश्मा-करीना के अलावा नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर भी रणधीर के नए घर में लंच पर पहुंची थी। रणबीर कपूर भी थोड़ी देर के लिए फैमिली की खुशियों में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। रणधीर कपूर की छोटी बहन रीमा जैन के बेटे आदर जैन भी इस फैमिली गेट-टूगेदर में शामिल हुए।


रणधीर कपूर का यह नया घर उनकी बेटियों करिश्मा और करीना के घरों के काफी करीब हैं। राजीव कपूर के देहांत के बाद से ही रणधीर अपने पुराने घर में काफी अकेले पड़ गए थे। नए घर में शिफ्ट होकर रणधीर कपूर काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं। हांलाकि, उनके नए घर में शिफ्ट होने के बाद से ही सवाल उठ रहे थे कि क्या रणधीर कपूर चेंबूर(Chembur) स्थित अपना पूराना बंगला(Old Bungalow) बेचने जा रहे हैं? वहीं इन खबरों पर अब रणधीर कपूर का रिएक्शन आया है। चेंबूर वाला बंगला बेचने के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होने कहा है- 'हमारी हालत इतनी भी बुरी नहीं है।' रणधीर कपूर ने कहा - "नहीं, हमारी हलत इतनी भी बुरी नहीं है। वो घर वैसे ही रहेगा जैसा था। दरअसल, वह घर काफी बड़ा घर है और मैं बिल्कुल अकेला था,"। इसके साथ ही वह आगे कहते हैं कि उन्होंने अपनी जिंदगी के 50 साल उस घर में बिताएं हैं और जिंदगी की कई अनमोल यादें उस घर से जुड़ी हैं।
इंटरव्यू में रणधीर कपूर ने नए घर में शिफ्ट होने का एक्सपीरिएंस भी साझा किया है। वह कहते हैं कि छोटे भाई राजीव कपूर के निधन के बाद वह काफी 'अकेले' पड़ गए हैं। उन्होंने कहा, 'राजीव काफी हद तक मेरे साथ रहे, उनका पुणे में एक घर था लेकिन वह ज्यादातर मुंबई में मेरे साथ ही रहते थे। अब मैं बबीता, बेबो और लोलो के घरों के पास जा हूं। अब वह लोग मुझे जल्दी-जल्दी मिलने आ सकते हैं।"
बता दें, कि रणधीर कपूर चेंबूर में जिस घर में बीते 50 साल से रह रहे थे, उसका निर्माण उनके माता-पिता राज कपूर और कृष्णा राज कपूर ने करवाया था। कपूर परिवार की कई अनमोल यादें उस घर से जुड़ी हैं।


Tags:    

Similar News