Ranbir Kapoor ने किया खुलासा, आलिया भट्ट संग डेटिंग के पहले दिन से ही बच्चे की प्लानिंग कर रहे थे

श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के साथ डायरेक्टर लव रंजन की रोम-कॉम की शूटिंग के लिए स्पेन में थे.

Update: 2022-07-07 10:45 GMT

जब से आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने एक साथ अपनी पहली प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है, तभी से फैंस जूनियर कपूर के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. खैर, आलिया इस समय लंदन में अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'हॉर्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें वो गैल गैडोट के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. दूसरी ओर रणबीर कपूर अपनी फिल्म 'शमशेरा' के प्रमोशन में बिजी हैं जो 22 जुलाई को रिलीज होगी. इस फिल्म में संजय दत्त (Sanjay Dutt) और वाणी कपूर (Vaani Kapoor) भी अहम भूमिकाओं में हैं. वहीं, हाल ही में बाजार इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में, रणबीर ने अपनी लाइफ के नए चैप्टर के बारे में बात की.

आलिया से करते थे ये बात




आलिया भट्ट के साथ अपने होने वाले बच्चे के बारे में बात करते हुए रणबीर कपूर ने कहा कि 'जबसे वो और आलिया रिलेशनशिप में आए हैं उस दिन से ही दोनों बच्चे पैदा करने के बारे में बात करते रहे हैं'. रणबीर ने खुलासा किया कि वो और उनकी पत्नी हमेशा से बच्चे चाहते थे. इसके अलावा, रणबीर ने कहा, 'लाइफ में नया चैप्टर शुरू करने के लिए मैं बहुत एक्साइटेड हूं, मैं इंतजार नहीं कर सकता'. खैर, हाल ही में रणबीर कपूर पैपराजी से मिले. जब फोटोग्राफर्स ने उन्हें जल्द पापा बनने की बधाई दी तो एक्टर ने एक्साइटमेंट में कहा 'तू चाचा बनने वाला है और तू मामा'. रणबीर कपूर का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ.



रणबीर कपूर की फिल्में

वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर 'शमशेरा' (Shamshera) की रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. इसके बाद उनके पास अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) है जो 9 सितंबर 2022 को रिलीज होगी. इस फिल्म में रणबीर पहली बार आलिया भट्ट के साथ दिखाई देंगे. 'ब्रह्मास्त्र' में मौनी रॉय (Mouni Roy), अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और नागार्जुन भी अहम भूमिका में हैं. इसके अलावा रणबीर कुछ हफ्ते पहले श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के साथ डायरेक्टर लव रंजन की रोम-कॉम की शूटिंग के लिए स्पेन में थे.

Tags:    

Similar News