रणबीर कपूर ने गिरते हुए फैंस को उठाकर यूं की उनकी मदद, गिरे हुए फैंस को उठाने दौड़े ब्रह्मास्त्र एक्टर
फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2' की तैयारी में लग गए हैं।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है। नेशनल सिनेमा डे के मौके पर भी अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म हाउसफुल जा रही है। संडे से लेकर गुरुवार तक एडवांस बुकिंग से ही इस फिल्म ने 8 करोड़ के लगभग कमाए और अपना ही एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया। अब हाल ही में नेशनल सिनेमा डे के मौके पर रणबीर कपूर अपने फैंस का रिएक्शन देखने के लिए थिएटर पहुंचे, जहां रणबीर को देखने के लिए भारी भीड़ उमर पड़ी और कई फैंस गिर गए।
रणबीर कपूर ने गिरते हुए फैंस को उठाकर यूं की उनकी मदद
रणबीर कपूर हाल ही में मुंबई के एक थिएटर में अपने फैंस का फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' पर रिएक्शन देखने के लिए पहुंचे थे। इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। थिएटर में रणबीर कपूर अपने फैंस से इंटरेक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। तभी अचानक रणबीर कपूर को देखने के लिए बेताब कुछ फैंस बैरिकेट से आगे आने की कोशिश करते हुए धड़ाम से गिर पड़े। ये देखते ही 'ब्रह्मास्त्र' एक्टर रणबीर कपूर तुरंत अपने गिरे हुए फैंस की तरफ दौड़ते हुए गए और उन्होंने सभी को उठाया।
सोशल मीडिया पर यूजर्स को पसंद आया रणबीर कपूर का ये अंदाज
सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का फैंस के पास जाकर उनकी मदद करने का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ये सभी रणबीर के लिए गिर रहे हैं'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'एक अभिनेता का फर्ज होता है कि वह अपने चाहने वालों का ध्यान रखें। अगर कुछ होता तो जिम्मेदारी कौन लेता'। अन्य यूजर ने लिखा, 'दुनिया पागल हो जाए ये वो हीरो है'।
ब्रह्मास्त्र ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर की इतनी कमाई
ब्रह्मास्त्र ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अब तक 230 करोड़ की कमाई की है और वर्ल्डवाइड इस फिल्म का कलेक्शन 360 करोड़ से ज्यादा का है। ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 की रिलीज के बाद अब फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2' की तैयारी में लग गए हैं।