रणबीर और आलिया ने पकड़ा एक-दूसरे का हाथ, कपूर फैमिली की क्रिसमस पार्टी में पहुंचे
आलिया भट्ट और उनके पति रणबीर कपूर भी क्रिसमस पार्टी में पहुंचे हैं। यहां पर देखें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के पिक्चर्स...
बॉलीवुड स्टार्स हर साल की तरह 2022 में 25 दिसंबर को क्रिसमस सेलिब्रिट कर रहे हैं। इसके बाद सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर रहे हैं। बॉलीवुड की कपूर फैमिली भी क्रिसमस सेलिब्रेट कर रही है। इस बार कपूर खानदान के सभी लोग दिवंगत अभिनेता शशि कपूर के बेटे कुनाल कपूर के घर पर क्रिसमस सेलिब्रेट कर रहे हैं। कुनाल कपूर के घर पर कपूर खानदान के लोग पहुंचे हैं। इस दौरान सभी पैपराजी के कैमरे कैद हुए हैं। वहीं, हाल ही में माता-पिता बने आलिया भट्ट और उनके पति रणबीर कपूर भी क्रिसमस पार्टी में पहुंचे हैं। यहां पर देखें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के पिक्चर्स...
रणबीर और आलिया ने पकड़ा एक-दूसरे का हाथ
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ नजर आए और दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ रखा था। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने पैपराजी के सामने जमकर पोज दिए हैं।
रणबीर और आलिया की स्माइल ने जीता दिल
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने पैपराजी को निराश नहीं किया और खूब फोटो क्लिक करवाए। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने स्माइल करते हुए सभी का दिल जीत लिया है।
रणबीर और आलिया के पोज आए पसंद
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के एक से बढ़कर एक पोज फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की अदाएं फैंस को दीवाना बना रही हैं।