नई दिल्ली: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के चाहने वालों का इंतजार आखिरकार अब खत्म हो गया है. खूबसूरत कपल गुरुवार को यानी आज शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह से तैयार है. निजी समारोह में दोनों 14 अप्रैल को सात फेरे लेने वाले हैं. जहां एक ओर आलिया और रणबीर ने अब भी अपनी शादी को लेकर कोई बयान नहीं दिया है, वहीं, बीती रणबीर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने इनकी शादी की पुष्टि कर दी है.

ताज कोलाबा में हो रहा था रिसेप्शन
बुधवार से ही शादी के फंक्शन्स शुरू हो चुके हैं. लेकिन इन्हीं तैयारियों के बीच अब खबर आ रही है कि रणबीर और आलिया का वेडिंग रिसेप्शन का वेन्यू बदल दिया गया है. कुछ समय पहले तक कहा जा रहा था कि इनका रिसेप्शन ताज कोलाबा में किया जाने वाला है. लेकिन अब इसे बदलकर 'वास्तु' में आयोजित करने का फैसला लिया गया है.
इसलिए बदलना पड़ा वेन्यू
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आलिया और रणबीर के घर के बाहर जमा पैपराजी के कारण यह फैसला लिया है. कहा जा रहा है कि पैपराजी की वजह से मेहमानों की कारें आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है. इस दौरान कई बार हाथापाई तक देखने को मिल चुकी है. ऐसे में रिसेप्शन पार्टी वास्तु में ही करने का फैसला हुआ.
16 अप्रैल को होगा रिसेप्शन
बता दें कि 'वास्तु' बांद्रा इलाके में स्थित रणबीर और आलिया का घर है, जहां वह शादी के बाद शिफ्ट होने वाले हैं. इनकी रिसेप्शन पार्टी का आयोजन 16 अप्रैल को किया गया है. इस दौरान परिवार के सदस्यों के अलावा दोस्तों और कुछ खास फिल्मी हस्तियों को ही शामिल किया जाएगा. पार्टी के लिए पहले ही मेहमानों को इंविटेशन्स भेज दिए गए हैं.
Tags: