जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड के सबसे हॉट और मशहूर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मुंबई एयरपोर्ट पर साथ नजर आए हैं. बता दें कि ये लवबर्ड्स गोवा के लिए रवाना हो रहा था. कोरोना की वजह से दोनों ही स्टार पिछले कुछ समय से मुंबई में ही था और हाल ही में आलिया ने रणबीर के लिए नया घर भी खरीदा था और अब ये कपल एक दूसरे के साथ कुछ फुर्सत के पल बिताने के लिए गोवा जा रहे हैं.  

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. दोनों ने मास्क लगा रखा था और साथ ही बेहद कुल लुक में नजर आ रहे थे. इस दौरान एक्ट्रेस को जहां हम ग्रे ट्रैक सूट में अपने कैजुअल लुक को दिखाने हुए देख सकते हैं, वहीं रणबीर ने अपने लुक को ग्रे और ब्लैक से खास बनाया है.

बता दें कि आलिया भट्ट हाल ही में हैदराबाद से लौटी हैं। वो वहां पर अपनी अपकमिंग मूवी 'RRR' की शूटिंग कर रही थीं, जबकि रणबीर दुबई में थे. आलिया और रणबीर की जोड़ी अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र में एक साथ नज़र आने वाली है.इसमें अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी नज़र आएंगे.






Tags: