रकुल प्रीत सिंह ने फिर बढ़ाया इंटरनेट का पारा, रेड बॉडीकॉन ड्रेस में दिए हॉट पोज

साउथ फिल्मों से लेकर बॉलीवुड तक अपनी बेहतरीन अदाकारी से दुनियाभर के लोगों को दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) को आज कौन नहीं जानता

Update: 2022-04-17 14:28 GMT

नई दिल्ली: साउथ फिल्मों से लेकर बॉलीवुड तक अपनी बेहतरीन अदाकारी से दुनियाभर के लोगों को दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) को आज कौन नहीं जानता? अभिनेत्री अपने अभिनय के दम पर खुद को इंडस्ट्री में साबित कर चुकी हैं. रकुल ने न सिर्फ अपनी एक्टिंग, बल्कि स्टाइलिश अंदाज से भी लोगों का दिल हमेशा ही जीता है.

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं रकुल
इस समय वह न सिर्फ फैंस, बल्कि मेकर्स की भी पहली पसंद बनी हुई हैं. हालांकि पिछले कुछ समय से रकुल का बोल्ड अवतार हर किसी के होश उड़ा रहा है. अभिनेत्री अपने चाहने वालों के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वह आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेती हैं.
लेटेस्ट फोटोशूट के कारण चर्चा में आईं रकुल
अब एक बार फिर से वह अपने फोटोशूट के कारण चर्चा में हैं. रकुल ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की, जिन पर से लोगों के लिए नजरें हटाना मुश्किल हो गया है.
इनमें उन्हें रेड कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहने देखा जा सकता है. लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने लाइट मेकअप किया है और बालों को बांधा हुआ है.
कैमरे के सामने दिए कातिलाना पोज
रकुल ने लुक को ईयररिंग्स के साथ एक्सेसराइज किया है. वह कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक अलग-अलग पोज दे रही है.
उनकी इन अदाओं से लोगों के लिए नजरें हटाना मुश्किल हो गया है. सोशल मीडिया पर रकुल के लाखों फैंस हैं, जो उनकी तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं.
इन फिल्मों में दिखेंगी रकुल
रकुल के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस समय उनके पास कई फिल्में कतार में हैं. जल्द ही उन्हें फिल्म 'अटैक', 'रनवे 34', 'डॉक्टर जी', 'छतरीवाली' और 'थैंक गॉड' में देखा जाने वाला है. हिन्दी सिनेमा के अलावा रकुल के पास कई साउथ फिल्मों के ऑफर्स भी हैं.


Tags:    

Similar News