नई दिल्ली: एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) ने अब फिर से अपनी सिजलिंग अदाओं का जादू फैंस पर चला दिया है. एक्ट्रेस ने अपनी शानदार एक्टिंग से दुनियाभर के दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है. आज फैंस में उनकी हर फिल्म के लिए बेसब्री देखने को मिलती रहती है. वहीं, एक्ट्रेस अपने लुक्स के कारण भी काफी चर्चा में हैं. अब लेटेस्ट फोटो में रकुल को ब्रालेट लुक में देखा जा रहा है.

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं Rakul Preet Singh
रकुल को इन दिनों एक के बाद एक शानदार प्रोजेक्ट्स के लिए साइन किया जा रहा है. इन दिनों एक्ट्रेस के सितारे बुलंदियों पर हैं. दूसरी ओर एक्ट्रेस अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए भी जुड़ी रहती हैं. अक्सर इंस्टाग्राम पर उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलक देखने के लिए मिलती रहती है. यही कारण है कि उनकी फैन फॉलोइंग भी तेजी से बढ़ती जा रही है.
काफी हॉट दिख रही हैं रकुल प्रीत सिंह
अब नई फोटो में रकुल अपना ब्रालेट लुक फ्लॉन्ट कर रही हैं. उन्होंने बुधवार को फैंस के अपने चाहने वालों के दिलों की धड़कनें बढ़ाते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की है. इसमें एक्ट्रेस को मल्टी शेड फ्लोरल प्रिंट वाली ब्रालेट और मैचिंग की पैंट पहने देखा जा रहा है.

इस दौरान रकुल का नो-मेकअप लुक दिखा रहा है. उन्होंने अपने बालों को ओपन रखा है और सनग्लासेस लगाए हैं. इस लुक में भी रकुल काफी हॉट दिख रही हैं.
इन फिल्मों में दिखेंगी रकुल प्रीत सिंह
वहीं, अब रकुल के वर्क फ्रंट पर नजर डालें तो उनके पास साउथ और हिंदी फिल्मों को मिलाकर कई प्रोजेक्ट्स हैं. जल्द ही वह 'मिशन सिंडरेला', 'डॉक्टर जी', 'थैंक गॉड', 'अलयान', 'छतरीवाली' और '31 अक्टूबर लेडीस नाइट' जैसी कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं. रकुल के चाहने वाले उनकी सभी फिल्मों के लिए बेताब हैं.
Tags: