Rakhi Sawant: राखी सावंत हो जहां ड्रामा ना हो वहां ऐसा हो सकता है क्या? राखी जहां भी जाती हैं अपने ड्रामे की वजह से छा ही जाती हैं. बात चाहे पर्दे के ड्रामे की हो या फिर पैप्स के कैमरे के सामने की या फिर सोशल मीडिया पोस्ट की. ड्रामा क्वीन राखी खुद को लाइमलाइट में रखने का एक मौका भी हाथ से नहीं जाने देती हैं. ऐसे में राखी ने हाल ही में राखी ने फिर कुछ ऐसा किया है, जिसकी वजह से वो चर्चा में आ गई हैं.
राखी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बुर्का पहने हुए नजर आ रही हैं. ये वीडियो राखी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश में बढ़ रही नफरत को लेकर बनाया है, जिसमें वह कहती नजर आ रही हैं कि 'हम सब एक हैं हमारे देश से मुसलमानों को कोई निकाल नहीं सकता.