बॉलीवुड की एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) और सोशल मीडिया क्वीन उर्फी जावेद (Urfi Javed) हाल ही में एक इवेंट के दौरान साथ पोज़ देते हुए नज़र आए. यही नहीं गर्मी और थकान से बेहाल उर्फी को राखी ने कोल्ड ड्रिंक भी पिलाई और यही नहीं उनकी झूठी कोल्ड ड्रिंक से खुद भी एक सिप ले लिया. एनर्जी वापस आने के बाद दोनों ने कैमरे के सामने जमकर पोज़ भी दिए. बता दें, दोनों की ही फैन फॉलोइंग अच्छी खासी है. इस वीडियो पर भी फैंस ने जमकर कमेंट किए. एक यूजर ने लिखा- दो बहनें वहीं एक यूजर ने लिखा- दो पगलियां

Full View


बता दें, राखी सावंत जहां अपनी ऊल-जलूल हरकतों से सुर्खियों में बनी रहती हैं. वहीं उर्फी जावेद को उनकी ड्रेसेज़ के लिए ट्रोल किया जाता है.


Tags: