Click the Play button to listen to article

एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा (Patralekhaa) की शादी 14 नवंबर को होनी है और उससे पहले दोनों की शादी की कई रस्में हुईं। दोनों की शादी चंडीगढ़ में हो रही है। शनिवार को शादी का प्री वेडिंग सेलिब्रेशन किया गया और इसमें राजकुमार राव ने पत्रलेखा को घुटनों पर बैठकर शादी के लिए प्रपोज किया। राजकुमार को सामने बैठते ही पत्रलेखा भी उनके सामने बैठ गईं। दोनों के बीच ये माहौल देखकर शादी में आए मेहमान एक्साइटेड हो गए और दोनों के लिए चियर करने लगे। देखें राजकुमार और पत्रलेखा का ये शानदार वीडियो... 





Tags: