पहले दिन बॉक्स ऑफिस के 'मालिक' नहीं बन पाए राजकुमार राव

Update: 2025-07-11 15:56 GMT
Entertainment मनोरंजन : हमेशा लवर बॉय और मिडिल क्लास के लड़के बनने वाले राजकुमार राव अब ‘मालिक’ बनकर आए हैं। एक्शन से भरपूर उनकी फिल्म ‘मालिक’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
जानते हैं पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा ‘मालिक’ का हाल। राजकुमार राव की गैंगस्टर अवतार वाली फिल्म ‘मालिक’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को क्रिटिक्स का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। अब फिल्म की पहले दिन की कमाई भी सामने आ गई है।
खबर लिखे जाने तक ‘मालिक’ ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.43 करोड़ की कमाई कर ली है। ये कमाई काफी कमजोर मानी जा रही है। हालांकि, देर रात के शो में फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोत्तरी की उम्मीद है।
Tags:    

Similar News