राणबीर कपूर के कजिर भाई अरमान जैन को ई़डी ने समन भेजा है. ये समन मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में भेजा गया है. दरअसल शिवसेना के नेता प्रताप सरनाइक के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामला दर्ज किया गया है. इसी मामले में अरमान जैन का नाम भी सामने आया है जिसके बाद अब प्रवर्तन निदेशालय ने अरमान जैन को समन भेजा है.

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक ईडी ने अरमान के घर पर छापेमारी भी की है. ये छापेमारी मंगलवार को हुई. बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान अरमान खान के मामा राजीव कपूर के निधन की खबर आ गई जिसके बाद उनकी मां रीमा जैन को उनके घर जाने की इजाजत दे दी गई. रिपोर्ट के मुताबिक कुछ घंटों तक छापेमारी होने के बाद अरमान जैन को भी राजीव कपूर के घर जाने की इजाजत दे दी गई.


Tags: