जनता से रिश्ता वेबडेस्क | देश भर में कोरोना वायरस (Corona Virus) की दूसरी लहर ने अपना कहर बरपाया हुआ है। कोरोना के चलते देश भर के कई राज्यों में लॉकडाउन लगा हुआ है। जिसकी वजह से काम -धंधे भी ठप्प पड़ गए हैं। आम लोगों से लेकर कई सितारों के पास रोजगार नहीं बचा है। आलम ये हुआ है कि लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। अब इसी लिस्ट में बॉलीवुड और टीवी के फेमस एक्टर राजेश खट्टर (Rajesh Khattar) की बीवी वंदना संजनानी(Vandana Sajnani) का नाम भी जुड़ा हैं। जिन्होंने हाल ही में खुलासा किया है कि -उनकी आर्थिक हालत (Financial Crisis) ठीक नहीं है।

दरअसल हालिया बातचीत में वंदना संजनानी ने बताया है कि - पिछले दो सालों में उनकी सारी सेविंग्स परिवार के मेडीकल खर्चे में उठ गई है। कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में राजेश खट्टर ने कहा था कि परिवार के सदस्य के लिए अस्पताल में बेड ले पाना उनके लिए किसी बुरे सपने जैसा था। अब ऐसे में उनकी पत्नी वंदना का ये खुलासा हैरान करने वाला है।

वंदना के मुताबिक , उनके पास कोई काम नहीं बचा था तो ऐसे में उन्हें सारी सेविंग्स से ही खर्च चलाना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब कोरोना की पहली लहर थी तब वो अपने बेटे को संभालने में बिजी थीं। इतना ही नहीं उस समय वो पोस्ट पार्टम डिप्रेशन से भी गुजर रही थीं। उनका कहना है कि पिछली बार अस्पताल में होने के कारण उन्हें बाहर के हालातों के बारे में पता नहीं था। लॉकडाउन जब से हुआ तभी से मेरी हालत खराब है।
अपनी सेविंग्स के खर्च होने के बारे में वंदना ने कहा कि पिछले साल से अस्पताल में भर्ती होना ही चल रहा है जिसमें सारी सेविंग्स खर्च हो चुकी है। मेरे पास काम बिल्कुल नहीं है और जितनी सेविंग्स थी लगभग वो सब अस्पतालों के खर्च में और इस दो साल के लॉकडाउन में चली गई। क्योंकि उन्होंने इतने समय में अभी तक सिर्फ एक विज्ञापन में काम किया है।
मालूम हो कि अप्रैल के महीने में राजेश खट्टर कोरोना संक्रमित मिले थे। राजेश खट्टर को गाजियाबाद के कौशाम्बी स्थित यशोदा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राजेश के अलावा उनके पिता भी कोरोना की चपेट में आ गए थे लेकिन उनके पिता का निधन हो गया था।
राजेश खट्टर अभिनेता ईशान खट्टर के पिता हैं। ईशान राजेश खट्टर और नीलिमा अजीम के बेटे हैं। हालांकि, राजेश खट्टर ने नीलिमा अजीम से तलाक लेकर वंदना सजनानी से शादी कर ली थी। राजेश खट्टर और एक्ट्रेस वंदना संजनानी की शादी को 13 साल का वक्त बीत गया है। राजेश और वंदना का एक बेटा युवान भी है। शादी के 11 साल बाद वंदना और राजेश खट्टर बेटे युवान के माता-पिता बने हैं। दोनों अपने बेटे को मिरेकल बेबी कहते हैं।


Tags: