Shilpa Shetty की डिमांड सुन बेहोश हुए राज कुंद्रा, देखे वीडियो

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।

Update: 2021-05-25 10:58 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। शिल्पा और राज दोनों ही फैंस के साथ कई मजेदार वीडियो और फोटोज शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी के साथ का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी राज से कुछ डिमांड्स कर रही हैं। जिसे सुनकर राज कुंद्रा बेहोश हो जाते हैं।

राज कुंद्रा ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर किया है। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा से महंगी-महंगी डिमांड कर रही हैं। शिल्पा उनसे आईफोन, बड़ी- बड़ी गाड़ियां, डायमंड रिंग की डिमांड करती हैं। शिल्पा की ये डिमांड सुनकर राज कुंद्रा के पसीने छूट जाते हैं और वो वहीं पर बेहोश हो जाते हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए राज कुंद्रा ने कैप्शन में लिखा, 'आज कल लड़कियों की डिमांड कुछ ज्यादा नहीं हो गई? मजाक से दूर कोविड काल ने हमें ये सिखा दिया है कि भौतिकवादी चीजें असल में कोई मायने नहीं रखतीं... असल में सब कुछ अपने परिवार को प्यार करने से जुड़ा है। स्वास्थ्य ही असल पूंजी है।' शिल्पा और राज के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।

शिल्पा और राज के कई दोस्त और फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही उनके वीडियो पर कमेंट कर उनके मजेदार अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा अक्सर ऐसे मजेदार वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। जिन्हें उनके फैंस खूब पसंद भी करते हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी का पूरा परिवार कोरोना की चपेट में आ या था। लेकिन जल्दी ही पूरा परिवार स्वस्थ हो गया है और अब सुरक्षित है।


Tags:    

Similar News

-->