जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मुमताज (Mumtaz) बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेसेज में से एक हैं. उन्होंने अपने करियर में लगभग हर बड़े स्टार के साथ काम किया था. उनके साथ स्क्रीन शेयर करना, दूसरे एक्टर्स के लिए गर्व की बात होती थी. उन्होंने राजेश खन्ना के साथ कई फिल्में की थीं. तब हर बड़ा फिल्म मेकर उन्हें अपनी फिल्म में लेना चाहता था. लेकिन, मुमताज को आज भी कुछ डायरेक्टर्स के साथ फिल्म न कर पाने का मलाल है. इनमें महबूब खान, बिमल रॉय और राज कपूर (Raj Kapoor) शामिल हैं. हालांकि, राज कपूर उन्हें अपनी फिल्म 'मेरा नाम जोकर' (Mera Naam Joker) में कास्ट करना चाहते थे, लेकिन शम्मी कपूर (Shammi Kapoor) की वजह से ऐसा मुमकिन नहीं हो पाया.

अगर मुमताज इस फिल्म में होतीं, तो वे उस रोल में होतीं, जिसे एक रूसी लड़की ने निभाया था. राज कपूर ने इसके लिए उनकी कुछ फोटोज भी ले ली थीं. ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में मुमताज ने कहा, 'उन्होंने मेरी पिक्चर्स भी ले ली थीं, पर शम्मी कपूर नहीं चाहते थे कि मैं फिल्म में काम करूं. शम्मी ने राज से कहा था कि वे मुझे कैसे कास्ट कर सकते हैं, जबकि मैं कपूर खानदान की बहु बनने जा रही हूं. मैंने राज कपूर को समझाने की बहुत कोशिश की कि मैं शम्मी से शादी करने नहीं जा रही हूं.'
वे आगे कहती हैं, 'मैं उन फोटोज में बेहद हसीन लग रही हूं, लेकिन राज कपूर पक्का नहीं थे कि मैं उनसे सच बोल रही हूं. वे कहीं न कहीं सोचते थे कि मैं शम्मी से शादी कर सकती थी.' बता दें कि शम्मी कपूर और मुमताज एक-दूसरे से प्यार करते थे. शम्मी उनसे शादी करना चाहते थे, पर मुमताज ऐसा नहीं चाहती थीं. लोग यकीन नहीं कर पा रहे थे कि उन्होंने शम्मी जैसे इंसान के साथ शादी करने से मना कर दिया था.


Tags: