बेटी के कहने पर छोड़ी स्मोकिंग

हिंदी टेलीविजन सिनेमा का लोकप्रिय चेहरे और ‘उड़ान’, ‘हमशक्ल’ जैसी फिल्मों में अपनी यादगार एक्टिंग से अलग पहचान बनाने वाले एक्टर राम कपूर का जन्म 1 सितंबर 1973 को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुआ था।

Update: 2021-10-27 06:10 GMT

जनता से रिश्ता। हिंदी टेलीविजन सिनेमा का लोकप्रिय चेहरे और 'उड़ान', 'हमशक्ल' जैसी फिल्मों में अपनी यादगार एक्टिंग से अलग पहचान बनाने वाले एक्टर राम कपूर का जन्म 1 सितंबर 1973 को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुआ था। राम के पिता का नाम अनिल कपूर और मॉं का नाम रीता कपूर हैं। अभिनेता ने साल 2003 में टेलीविजन एक्ट्रेस गौतमी गड़गिल से शादी की। इन दोनों के दो बच्चे एक बेटा अक्स और एक बेटी सिया कपूर हैं। राम कई रियलिटी शो में भी नज़र आ चुके हैं। ऐसे में इस खास मौके पर जानते हैं उनके बारे में कुछ दिलचस्प बाते

न्याय सीरियल से किया टेलीविजन पर डेब्यू

छोटे पर्दे के नामी अभिनेता राम कपूर ने वर्ष 1997 में 'न्याय' धारावाहिक से टीवी पर डेब्यू किया। इसके बाद उन्होने 'घर एक मंदिर', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'दिल की बातें दिल ही जाने', 'कसम से' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' जैसे पॉपुलर सीरियल्स में काम किया। राम कपूर को शुरुआती दिनों में स्मोकिंग की बहुत बुरी लत थी। आपको हैरानी होगी कि वो एक दिन में 50 सिगरेट तक पी जाया करते थे, लेकिन बेटी के मना करने पर उन्होंने स्मोकिंग को हमेशा के लिए छोड़ दिया। एक इंटरव्यू के दौरान राम ने कहा था कि जब आप बेटी के बाप बन जाते हैं, तो आप अपने फैसले ले नहीं पाते, वहीं करना पड़ता है जो बेटी चा​हती है।

साल 2019 में अपना वजन कम कर चर्चा में आए

वर्ष 2019 में अभिनेता राम कपूर का वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन सभी के लिए चर्चा का विषय रहा। दरअसल, राम ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो अपलोड की थी, जिसमें अपने गोल-मटोल के लुक के एकदम उलट बेहद पतले दिखाई दिए थे। इसके बाद कुछ लोगों ने उन्हें यहां तक कहा कि इन फोटो में राम को पहचानना मुश्किल हो गया।

राम कपूर ने करीब 30 किलो वजन घटाया था

राम कपूर के फैंस का कहना था कि उन्होंने राम को शुरू से ऐसे ही देखा था, ऐसे में उनका वजन कम करना वाकई लोगों के लिए मोटिवेशन का काम करेगा। राम ने बताया था कि उन्होंने काफी समय से यह तय कर रखा था कि जैसे ही वो 45 साल के होंगे, खुद को फिट रखने पर काम शुरू करेंगे। बस इसी के बाद उन्होंने अपनी डाइट पर काफी ध्यान दिया और जिम शुरू की थी। एक जमाने में 130 किलो के राम कपूर ने 2 साल में अपना 30 किलो तक वजन कम किया और फिट नज़र आने लगे।

राम ने इस ट्रिक से घटाया अपना इतना वजन

हम सभी जानते हैं कि जिम के साथ वजन घटाने में डाइटिंग का भी अहम रोल होता है। फैट को दूर करने के लिए राम ने रुक-रुक कर उपवास (Intermittent Fasting) करने का तरीका अपनाया। इस तरीके के दौरान राम ने करीब 16-16 घंटे फास्टिंग करने के साथ कैलोरी पर भी पूरा ध्यान दिया था।

Tags:    

Similar News