जैस्मिन भसीन (Jasmine Bhasin) और अमाल मलिक (Amaal Mallik ) का मोस्ट अवेटेड म्यूजिक वीडियो 'प्यार एक तरफा' (Pyaar Ek Tarfa) रिलीज कर दिया गया है. इस रोमांटिक वीडियो में अमाल और श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) ने अपनी कशिश भरी आवाज देकर रुमानियत को बढ़ा दिया है. 'बिग बॉस' फेम जैस्मिन का बेहद खूबसूरत अंदाज फैंस को दीवाना बना रहा है.

'प्यार एक तरफा' गाने को अमाल मलिक ने कंपोज भी किया है और गाया भी है. इसके लिरिक्स मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं. सोनी म्यूजिक ने इस वीडियो को प्रोड्यूस किया है. रिलीज होते ही ये गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है. जैस्मिन भसीन और अमाल की शानदार केमिस्ट्री वाले इस गाने को रिलीज करने के कुछ ही घंटे में 4 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं.
Full View
जैस्मिन भसीन ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'प्यार एक तरफा' के रिलीज की जानकारी दी है. एक्ट्रेस ने लिखा है 'फाइनली आउट', इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनाने के लिए सोनी म्यूजिक समेत का सभी का शुक्रिया अदा किया है. जैस्मिन के वीडियो पोस्ट पर फैंस जमकर लाइक्स और कमेंट कर एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं.
इस गाने में प्यार की शिद्दत को बखूबी जैस्मिन भसीन और अमाल ने निभाया है. इस म्यूजिक वीडियो में एक्ट्रेस कमाल की लग रहीं है. गाने का क्लाइमैक्स आपको रुला देगा.
हाल ही में जैस्मिन भसीन और अमाल मलिक डांस रिएलिटी शो 'डांस दीवाने 3' के सेट पर प्रमोशन करने पहुंचे थे. इस दौरान ही गाने की झलक दर्शकों को मिल गई थी. जैस्मिन भसीन की पॉपुलैरिटी में 'बिग बॉस' के घर में रहते हुए जबरदस्त इजाफा हुआ. शो में कंटेस्टेंट रहे अली गोनी के साथ जैस्मिन की जोड़ी को फैंस का बहुत प्यार मिला. जैस्मिन कई म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं.


Tags: