The Mirza Malik Show: इंडियन टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की शादी कई दिनों से खबरों में हैं। रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि दोनों सितारे एक दूसरे को तलाक दे चुके हैं। हालांकि अभी तक इन दोनों सितारों ने इन रिपोर्ट्स को कंफर्म नहीं किया है। बीते दिनों इन रिपोर्ट्स पर बयान देते हुए पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने कहा था कि ये उनका निजी मामला है। इस पर वो कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। इधर इन खबरों के बीच शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा के साथ अपने म्यूजिकल चैट शो द मिर्जा मलिक शो का एक टीजर जारी किया है। जिसमें दोनों सितारे परफेक्ट कपल की तरह पोज करते दिख रहे हैं। यहां देखें इस चैट शो का वीडियो। 



Tags: