जनता से रिश्ता वेबडेस्क| अगर आप रीयल लाइफ में एक बेब बॉस हैं तो आपको प्रियंका चोपड़ा के जैसे कपड़े पहनने चाहिए. प्रियंका को देखकर ऐसा लगता है कि वो भी इस तरह के ड्रेसेज काफी पसंद करती हैं. प्रियंका को आज पूरी दुनिया में लोग जानते हैं. वो इन दिनों बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड की भी फिल्में कर रही हैं.

प्रियंका को उनकी एक्टिंग को लेकर काफी सराहना मिली है. कई अवॉर्ड्स उन्होंने जीते हैं. अब वो जल्द ही एक लेखिका के तौर पर भी अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं. प्रियंका इन दिनों अपनी इस किताब को प्रमोट करने में बिजी चल रही हैं.
जबकि प्रियंका चोपड़ा अपने प्रमोशन को इन दिनों वीडियो कॉल के जरिए कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी, जिसमें वो अपनी किताबें हाथ में उठाई नजर आ रही हैं. लेकिन इस बार उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें वो सूट पहने हुए नजर आ रही हैं.
इस लुक में वो एक लेडी बॉस के तौर पर नजर आ रही हैं. ऐसा लग रहा है कि वो किसी कंपनी की सीईओ हैं. अपनी किताब के प्रमोशन के दौरान प्रियंका ने मोती की सफेद सिल्क की गोटा-पट्टी वाली नेकलाइन पहनी थी जो एक शानदार वेल-फिटेड ब्लेजर के साथ जोड़ी गई थी.
प्रियंका का ये ब्लेजर हमें 70's की याद दिला रहा है. ये ऊनी ब्लेजर लंदन की सर्दियों के लिए परपेक्ट है और इसमें पीक लैपल, दो फ्रंट पॉकेट और एक चेस्ट पॉकेट भी है. प्रियंका ने इस ब्लेजर के साथ सिंपल मेकअप किया. थोड़ा सा मस्करा, बहुत ज्यादा हाईलाइटर और न्यूड लिप. प्रियंका ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए अपने बालों को खुला छोड़ दिया. प्रियंका ने इसको शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'और अब ये आपका है. शुक्रिया आपके प्रोत्साहन के लिए.'
अगर प्रियंका के इस ब्लेजर को आप खरीदना चाहते हैं और आपको ये पसंद आ रहा है तो इस हैंडमेड ऊनी ब्लेजर को आप लॉस एंजेलिस के ब्रांड RE/DONE और इसके लिए 750 अमेरिकी डॉलर खर्चने होंगे जबकि अगर रुपये में इसकी कीमत की बात करें तो 54, 443 रुपये हैं. लेकिन इस वक्त इस पर सेल चल रहा है तो आप इसे 150 डॉलर यानी 10, 888 रुपये में खरीद सकते हैं.
प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार नेटफ्लिक्स पर हालिया रिलीज्ड फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में राजकुमार राव के साथ देखा गया था. इन दोनों के साथ ही आदर्श गौरव भी इस फिल्म में लीड रोल में नजर आए थे. इस फिल्म के अलावा प्रियंका ने हॉलीवुड की फिल्म Keanu Reeves की फिल्म 'मैट्रिक्स 4' और 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग भी खत्म कर ली है.


Tags: