जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अब ग्लोबल आइकॉन बन चुकी हैं. अपनी शानदार एक्टिंग और लुक्स से प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra in BBMA) लाखों दिलों पर राज करती हैं. उनकी अदाकारी के साथ ही उनका फैशनेबल अंदाज भी अक्सर सुर्खियों में रहता है. अब एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है. इस बार प्रियंका चोपड़ा बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स 2021 (Billboard Music Awards 2021) में अपने लुक को लेकर सुर्खियों में हैं. रविवार रात धमाकेदार अंदाज में बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स 2021 की शुरुआत हुई. 


लॉस एंजिल्स में हुए इस अवॉर्ड फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा का लुक चर्चा में छाया रहा. इस दौरान प्रियंका चोपड़ा काफी स्टाइलिश लुक में दिखाई दीं. बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स 2021 के लिए प्रियंका चोपड़ा ने एक थाई-हाई स्लिट गाउन चुनी थी.

डोल्से एंड गब्बाना के डीप नेक गाउन में प्रियंका काफी खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने अपने लुक को बेल्ट और कुछ एक्सेसरीज के साथ कंप्लीट किया था. इस गाउन में प्रियंका चोपड़ा का अंदाज देखते ही बन रहा था. 
2021 बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स में निक जोनास ने अपने भाइयों केविन और जो जोनास और डीजे मार्शमेलो के साथ परफॉर्मेंस दी. इस दौरान उनके साथ प्रियंका चोपड़ा भी थीं. इस म्यूजिक अवॉर्ड शो में परफॉर्मेंस देने के अलावा निक जोनास शो के होस्ट और रिप्रिजेंटेटर भी हैं.


Tags: