Priyanka Chopra की मां नानी बनकर हैं काफी खुश, इस बात को सोचकर बस हर समय मुस्कुराती रहती हूं''

फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Update: 2022-02-28 03:35 GMT

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस हाल ही में सेरोगेसी के जरिए एक बच्ची के पेरेंट्स बने हैं। कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को इसकी जानकारी दी थी, जिसके बाद बधाईयों की बहार आ गई थी। अब हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रियंका की मां मधु चोपड़ा अपनी नातिन को लेकर मीडिया से बात करती हुई नजर आ रही है।



वीडियो में मधु चोपड़ा कह रही है- 'मैं नानी बनकर बहुत खुश हूं। मैं इस बात को सोचकर बस हर समय मुस्कुराती रहती हूं। मैं बहुत ज्यादा खुश हूं।' जब प्रियंका की मां से पूछा गया कि प्रियंका और निक ने अपने बच्चे का नाम क्या रखा है। इसपर मधु ने कहा- 'अभी नाम नहीं रखा गया है, जब पंडित नाम निकालेंगे तब नाम रखा जाएगा।' मधु के इस वीडियो को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।
बता दें प्रियंका ने साल 2018 में निक से शादी की थी। कपल ने शादी के 4 साल बाद बच्चे का स्वागत किया है। अभी तक प्रियंका और निक ने बेबी का चेहरा नहीं दिखाया है। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News

-->