बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने तीन साल पहले विदेशी सिंगर निक जोनस संग धूम-धाम से शादी की थी। शादी के बाद एक्ट्रेस पति निक से साथ अमेरिका में शिफ्ट हो गई है। शादी के बाद एक्ट्रेस कई बार इंडियन आउटफिट में नजर आती हैं। इसी के साथ एक्ट्रेस अक्सर अपने मंगलसूत्र को फ्लॉट करती रहती हैं। इसी बीच अब प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया है कि जब पहली बार मंगलसूत्र पहना तो उन्हें कैसा महसूस हुआ।

प्रियंका चोपड़ा ने एक जूलरी ब्रांड के ब्रांड एंडोर्समेंट का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर करते हुए बताया, 'मुझे याद है कि मैंने जब अपना वाला (मंगलसूत्र) पहना तो मुझे कैसा लगा था। ऐसा इसलिए क्योंकि हम इसके मायने समझते हुए ही बड़े हुए हैं। 'मेरे लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण पल था, लेकिन उसी वक्त एक मॉर्डन वुमेन के तौर पर इसके प्रभावों को भी समझ रही थी। क्या मुझे मंगलसूत्र पहनना पसंद है या फिर ये भी एक पितृसत्तात्मक चीज है जो हमें मिली है? लेकिन साथ ही मैं वो पीढ़ी भी हूं जो कहीं न कहीं बीच में है। जिसे परंपराएं फॉलो करना पसंद है लेकिन ये भी जानती है कि हम क्या हैं?'
प्रियंका ने कहा, 'हम जानते हैं कि हम कहां खड़े हैं। हम देखेंगे कि हमारी अगली पीढ़ी की लड़कियां कुछ अलग ही करती दिखाई पड़ेंगी।' प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि किस तरह वह अपनी पिछली परंपराओं को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा, 'ये जाहिर तौर पर बातचीत को आगे बढ़ाने का जरिया है। अपनी परंपरा को आगे बढ़ाइए, ये समझते हुए कि आप कौन हैं और किसका प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने बताया कि क्यों मंगलसूत्र में काले रंग के मोती इस्तेमाल किए जाते हैं। प्रियंका ने कहा कहा कि काला रंग आपको बुरी नजर से बचाता है।
प्रियंका का मंगलसूत्र सब्यसांची ने ही डिजाइन किया था। प्रियंका का डायमंड मंगलसूत्र काफी स्टाइलिश और यूनिक है। इस मंगलसूत्र की एक और खास बात है। इस गोल्ड चेन मंगलसूत्र को डायमंड ड्रॉप सोलिटेयर, गोल्ड और ब्लैक बीड्स के साथ डिजाइन किया गया है। ये मंगलसूत्र 18 कैरट गोल्ड का बना है जिसके बीच में एक हीरा लगा हुआ है। साथ में इसकी चेन पूरी गोल्ड की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी कीमत 3.49 लाख रुपये यानी साढ़े तीन लाख रुपये बताई जा रही है


Tags: