पिंक बॉडीकॉन ड्रेस में छा गईं प्रियंका चोपड़ा, को-स्टार संग रेड कार्पेट पर दिए जबरदस्त पोज

सिटाडेल' में प्रियंका के अलावा लेस्ली मैनविल, रिचर्ड मैडेन और स्टेनली टुकी भी अहम भूमिका में हैं।

Update: 2023-04-27 04:29 GMT
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग सीरीज सिटाडेल को लेकर खूब सुर्खियों में हैं, जिसका वह जमकर प्रमोशन कर रही हैं। हाल ही Culver City में सीरीज का प्रीमियर रखा गया, जहां प्रियंका ग्लैमरस लुक में नजर आईं। इस इवेंट से एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
लुक की बात करें तो इस दौरान प्रियंका चोपड़ा पर्पल कलर के साटिन गाउन में बेहद गॉर्जियस दिखीं। इस केप गाउन में एक्ट्रेस अपनी बोल्ड लेग्स भी फ्लॉन्ट करती नजर आईं।
शिमरी आइज मेकअप, ग्लोसी लिपस्टिक और खुले बालों से पीसी ने अपने लुक को कंप्लीट किया और रेड कार्पेट पर जबरदस्त पोज देती नजर आईं।
इन तस्वीरों में प्रियंका के साथ रिचर्ड मैडेन भी नजर आ रहे हैं। फैंस एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।
बता दें, प्रियंका चोपड़ा की सीरीज सिटाडेल की रिलीज को महज 2 दिन बाकी हैं। 28 अप्रैल को सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर आएगी। रूसो ब्रदर्स के निर्देशन में बनी 'सिटाडेल' एक स्पाई थ्रिलर सीरीज है, जिसकी कहानी प्रियंका और रिचर्ड मैडेन के ईर्द-गिर्द घूमती है। दोनों ही इस सीरीज में एजेंट्स की भूमिका में नजर आएंगे। सिटाडेल' में प्रियंका के अलावा लेस्ली मैनविल, रिचर्ड मैडेन और स्टेनली टुकी भी अहम भूमिका में हैं।

Tags:    

Similar News