प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इंडस्ट्री के पॉवर कपल्स में से एक हैं। दोनों हमेशा अपनी केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीतते हैं। हाल ही में प्रियंका ने पति संग बोल्ड और रोमांटिक फोटोशूट करवाया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। फैंस निकयांका की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।
इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा ग्रीन कलर के गाउन में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। डीप नेक गाउन में एक्ट्रेस के क्लीवेज साफ नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही गले में पहना नेकलेस सबका अटेंशन पॉयंट बना हुआ है।



वहीं मेकअप की बात करें तो प्रियंका का मेकअप भी बा-कमाल है। स्मोकी आइज मेकअप, ग्लोसी लिप्स और मैट मेकअप में प्रियंका की ब्यूटी देखते ही बन रही है।
वहीं निक जोनस इस दौरान ब्लू पैंट कोट में काफी डैशिंग लग रहे हैं। उनकी अपनी बीवी की बोल्डनेस से नजरें ही नहीं हट रही।
Tags: