भारत छोड़कर जा सकती है प्रियंका चोपड़ा, केआरके ने कहा - सभी प्रॉपर्टी बेच दी अपनी

बड़ा ट्वीट

Update: 2021-07-25 13:30 GMT

अभिनेता व क्रिटिक कमाल राशिद खान (kamaal rashid khan) सोशल मीडिया पर अक्सर अपने ट्वीट्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। केआरके (KRK) अक्सर अलग- अलग मुद्दों पर ट्वीट करते हैं। हालांकि अब केआरके ने प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) को लेकर एक बड़ा दावा करते हुए ट्वीट किया है। केआरके ने हाल ही में प्रियंका चोपड़ा जोनस को लेकर ट्वीट किया। केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा, 'प्रियंका चोपड़ा जोनस ने मुंबई में अपनी लगभग सभी प्रॉपर्टी बेच दी है। यानी वह बड़ी चतुराई से भविष्य देख रही हैं, इसलिए वह हमेशा के लिए भारत छोड़कर चली गई हैं।'

केआरके के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग अलग तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। कुछ जहां उनकी बात में हामी भर रहे हैं तो वहीं कुछ उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब केआरके ने प्रियंका को लेकर ट्वीट किया हो। कुछ वक्त पहले केआरके ने निक और प्रियंका की शादी को लेकर प्रिडिक्शन किया था। केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा था- 'निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा आने वाले 10 सालों के अंदर तलाक ले लेंगे।' गौरतलब है कि केआरके, बॉलीवुड के अलावा भी अन्य मुद्दों पर अक्सर ट्वीट करते हैं।


Tags:    

Similar News