प्रियंका चोपड़ा ने अपने बेबी के नर्सरी की दिखाई झलक! पति निक जोनस संग यूं बिताया दिन

इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी दिखेंगी। फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर करेंगे।

Update: 2022-02-24 09:23 GMT

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस इन दिनों पेरेंटहुड एंजॉय कर रहे हैं। जनवरी में कपल ने सेरेगेसी के जरिए नन्हीं परी का स्वागत किया था। ऐसे में न्यू मम्मी और पापा बेबी के साथ टाइम स्पेंड करने में लगे हुए हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने निक और बेबी संग बिताए समय की कुछ झलकियां शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।



प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर कई फोटोज शेयर की। एक तस्वीर में वह रेड कलर की टी की स्वेटशर्ट पहने नजर आ रही हैं। एक में प्रियंका और निक को एक साथ पोज देते देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने सॉफ्ट टॉयज से सजाए गए बेबी रूम की भी एक झलक शेयर की, जिसमें एक शेल्फ पर टेडी बेयर और बहुत से सॉफ्ट टॉयज रखे देखे जा सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने डॉग्स डायना और पांडा की फोटो भी शेयर की। तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "फोटो डंप।"
प्रियंका की इस पोस्ट को देखकर फैंस बेहद खुश हो गए हैं। एक फैन ने लिखा, 'हम आपसे और आपके परिवार से बेहद प्यार करते हैं। ' एक और फैन ने लिखा, 'सबसे खूबसूरत मम्मी.'
बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 22 जनवरी को बेबी गर्ल के पेरेंट बने हैं। इस बात की जानकारी कपल ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी थी।
काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही बॉलीवुड फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी दिखेंगी। फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर करेंगे।
Tags:    

Similar News