निक को MISS कर रही प्रियंका चोपड़ा, शेयर की रोमांटिक तस्वीर

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

Update: 2021-04-22 03:21 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इन दिनों देसी गर्ल अपने विदेशी पति को काफी मिस करती नजर आ ही हैं। हाल ही में प्रियंका (Priyanka Chopra) ने पति निक को याद करते हुए एक तस्वीर पोस्ट की है।



 


प्रियंका ने निक जोनस के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों एक दूसरे की आंखों में और प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं। प्रियंका (Priyanka Chopra) ने कैप्शन में लिखा, 'मिस यू सो मच माय लव।
तस्वीर में आप देख सकते हैं कि प्रियंका (Priyanka) और निक (Nick) किसी गार्डन में आमने-सामने खड़े दिख रहे हैं। वहीं प्रियंका ने ऑफ ह्वाइट ओवर कोट पहना है और निक ब्लू जैकेट और जींस में नजर आ रहे हैं। प्रियंका-निक बॉलीवुड और हॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं
गौरतलब है कि बीते दिनों प्रियंका काफी कारणों की वजह से सुर्खियों में रही थीं। चाहे वह बाफ्टा के मंच पर उनका स्टाइल हो या उनकी हाल ही में रिलीज हुई किताब अनफिनिश्ड जिसमें कई मजेदार खुलासे हुए हैं। इसके अलावा प्रियंका का नया रेस्टोरेंट सोना भी खूब चर्चा में रहा था।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा की जल्द ही फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' में नजर आएंगी जिसकी शूटिंग हाल ही में लंदन में पूरी हुई है। प्रियंका की फिल्म 'वी कैन बी हीरोज' हाल ही में रिलीज हुई है। इसके अलावा प्रियंका एक और हॉलीवुड फिल्म 'मेट्रिक्स 4' में कियानू रीव्स के साथ नजर आएंगी।


Tags:    

Similar News

-->