Priyanka Chopra ने बेटी मालती के लिए खरीदे टॉयज

फैंस मालती और प्रियंका की इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

Update: 2023-05-07 05:23 GMT
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा काम के साथ-साथ अपनी बेटी मालती मैरी की परवरिश पर भी पूरा ध्यान देती हैं। वह अपन बिजी वर्किंग लाइफ के बीच बेटी संग क्वालिटी टाइम स्पैंड करने के लिए वक्त निकाल ही लेती हैं। अब हाल ही में पीसी अपनी लाडली संग शॉपिंग करती नजर आईं, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-Saturday done right
इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका अपनी बेटी को गोद में लिए उसके लिए खिलौने खरीदती नजर आ रही हैं। वहीं एक फोटो में मालती ड्रिंक्स की ट्रॉली के पास घुटनों के बल खड़ी नजर आ रही हैं। अन्य एक में वह बच्चों के साथ घिसलते हुए खेलती दिख रही हैं। इस दौरान मालती अंब्रेला प्रिंट फ्रॉक में बेहद प्यारी लग रही हैं।
फैंस मालती और प्रियंका की इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।
बता दें, प्रियंका चोपड़ा को हाल ही में निक जोनास के साथ मेट गाला 2023 में देखा गया था। इसके बाद वह अपनी हॉलीवुड फिल्म लव अगेन की प्रमोशन में बिजी हैं और बुधवार को उन्हें को स्टार सैम ह्यूगन के साथ इसके न्यूयॉर्क प्रीमियर में देखा गया था।

Tags:    

Similar News