प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास लॉस एंजिल्स में लंच डेट के लिए निकले बाहर, फिर अलग-अलग गाड़ी में चले गए

समय बाद दोनों को साथ में देखकर अच्छा लग रहा है।

Update: 2022-04-03 06:04 GMT

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस कुछ समय पहले ही पैरेंट्स बने हैं। दोनों सेरोगेसी के जरिए बेटी के पैरेंट्स बने हैं। बेबी के आने के बाद प्रियंका और निक अपनी प्रोफेशनल लाइफ में ही बिजी थे। लेकिन हाल ही में दोनों ने अपने काम से ब्रेक लेकर एक-दूसरे के साथ टाइम स्पेंड किया। दरअसल, दोनों को लंच पर जाते हुए साथ में स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों कैजुअल लुक में नजर आए। प्रियंका ने ब्लैक टी शर्ट और ट्राउजर पहना था और उसके ऊपर ही ब्लैक हाफ जैकेट पहनी थी। उन्होंने इसके साथ ही ब्लैक जूते, ब्लैक बैग और ब्लैक मास्क पहना था। निक ने वहीं कलरफुल जैकेट पहनी थी, ब्लैक पैंट और कैप के साथ।

लेकिन लंच के बाद दोनों साथ में नहीं बल्कि अलग-अलग गए। लेकिन निक ने खुद प्रियंका को गाड़ी में बिठाया और फिर जाते हुए उन्हें किस भी किया। निक फिर दूसरी गाड़ी में बैठकर गए।


दोनों की इन फोटोज पर फैंस खूब रिएक्ट कर रहे हैं। सभी दोनों के बीच के प्यार और कैमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ फैंस दोनों से बेटी की झलक दिखाने के लिए कह रहे हैं। तो कोई कह रहा है कि समय बाद दोनों को साथ में देखकर अच्छा लग रहा है।


Tags:    

Similar News