Entertainment मनोरंजन : फिल्मी गलियारों में एक बार फिर ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। निर्देशक प्रियदर्शन ने इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को लेकर बड़ा बयान देते हुए साफ कर दिया है कि यदि वह ‘हेरा फेरी 3’ बनाएंगे, तो केवल अक्षय कुमार के साथ ही।
पिछले कुछ समय से 'हेरा फेरी 3' की कास्ट को लेकर अटकलें लग रही थीं। कभी कार्तिक आर्यन का नाम सामने आया, तो कभी अन्य अभिनेताओं की चर्चा हुई। इन सब के बीच निर्देशक प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में स्पष्ट किया:
"मैं ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर तभी तैयार हूं, जब अक्षय कुमार इस फिल्म का हिस्सा हों। मेरे लिए 'हेरा फेरी' अक्षय, सुनील और परेश के बिना अधूरी है।" प्रियदर्शन के इस बयान के बाद, उन फैंस को राहत मिली है जो लंबे समय से अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की मूल तिकड़ी को स्क्रीन पर दोबारा देखने की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस ने #BringBackOriginalTrio जैसे हैशटैग के साथ उत्साह जताया।