पृथ्वी शॉ-निधि तापड़िया ने एक-दूसरे को किया अनफॉलो

Update: 2023-07-07 09:13 GMT

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने क्रिकेट के मैदान पर अपने जबरदस्त प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है और वह अक्सर अपने स्कोरिंग रिकॉर्ड के लिए चर्चा में रहते हैं। भारतीय क्रिकेट के भविष्य कहे जाने वाले पृथ्वी अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। 'दिल्ली कैपिटल्स' स्टार कथित तौर पर पिछले कुछ समय से अभिनेत्री और मॉडल निधि तापड़िया को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने मीडिया के सामने अपनी डेटिंग की खबरों को न तो स्वीकार किया है और न ही इसका खंडन किया है। अब खबर है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।

पृथ्वी शॉ ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड निधि तापड़िया से किया ब्रेकअप

खबरों की मानें, तो पृथ्वी शॉ और निधि तापड़िया अब साथ नहीं हैं। कथित तौर पर दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, जिससे उनके बीच संभावित ब्रेकअप की अटकलें तेज हो गई हैं। इस खबर ने उनके फैंस को सदमे में डाल दिया है, क्योंकि वे इन लवबर्ड्स के शादी के बंधन में बंधने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि, अभी तक पृथ्वी और निधि की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है।

जब पृथ्वी शॉ अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड निधि तापड़िया संग पहली बार हुए थे स्पॉट

संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित 'आईफा अवॉर्ड्स' में अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड निधि तापड़िया के साथ पहली बार सार्वजनिक उपस्थिति के बाद पृथ्वी शॉ सुर्खियों में आ गए थे। इवेंट में ग्रीन कार्पेट पर एक साथ चलते हुए दोनों मैचिंग आउटफिट में दिखे थे। इसकी कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए थे, जिससे उनके फैंस मंत्रमुग्ध हो गए थे।

Tags:    

Similar News