बॉलिवुड ऐक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) जल्द ही एक नए मेहमान का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। वह इस समय अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को इंजॉय कर रही हैं और अक्सर अपनी और परिवार के साथ की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अब नेहा धूपिया अपने पति अंगद बेदी (Angad Bedi) और बेटी मेहर (Mehr) के साथ मुंबई में स्पॉट हुई हैं।

नेहा धूपिया, अंगद बेदी और मेहर फैमिली लंच डेट पर गए थे। इस दौरान रेस्ट्रॉन्ट के बाहर पपाराजियों ने अपने कैमरे में पूरी फैमिली को कैद किया। अंगद बेदी ने बेटी मेहर को अपनी गोद में ले रखा था। वहीं, नेहा धूपिया ने बेटी के जूतों को हाथ पकड़ रखा था।
पति और बेटी संग नेहा



 


नेहा धूपिया ने बीती 19 जुलाई को अपने पति अंगद बेदी और बेटी मेहर के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए यह प्रेग्नेंसी की जानकारी दी। तस्वीर में नेहा धूपिया का बेबी बंप भी साफ दिखाई दे रहा है। ऐक्ट्रेस ने इसके साथ लिखा, 'हमें इस तस्वीर का कैप्शन सोचने में 2 दिन लग गए...सबसे बढ़िया जो हम सोच सकते थे वह था... थैंक्यू गॉड'।


Tags: