प्रज्ञा जैसवाल ने दिखाया बेहद बोल्ड अंदाज, 'अंतिम' में नजर आएंगी साउथ सेंसेशन

साउथ सेंसेशन प्रज्ञा जैसवाल इन दिनों खबरों में काफी ज्यादा छाई हुई हैं

Update: 2021-10-18 08:03 GMT

साउथ सेंसेशन प्रज्ञा जैसवाल इन दिनों खबरों में काफी ज्यादा छाई हुई हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों ने इंटरनेट का तापमान बढ़ाया हुआ है। एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला है।

दरअसल साउथ की एक्ट्रेस प्रज्ञा जैसवाल जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। वह बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म अंतिम: द फाइनल ट्रुथ मैं नजर आएंगी। फिल्म में वह सलमान खान की लव इंट्रेसट का रोल अदा करेंगी।
फिल्म का ऐलान काफी पहले हो चुका था, जिसके बाद से ही प्रज्ञा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि प्रज्ञा ने व्हाइट कलर की मोनॉकनी पहनी है। इसके साथ उन्होंने क्रीम कलर का एक ब्लेजर डाल रखा है।
अलग अलग अंदाज में पोज देते हुए वह अपनी हॉटनेस को फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। फायर इमोजीस के साथ कमेंट करते हुए फैंस अपना हाल बयां कर रहे हैं।
कई तस्वीरें प्रज्ञा ने विदाउट ब्लेजर सिर्फ मोनॉकनी में शेयर की हैं, जिसमें वह कयामत ढा रही हैं। इंस्टाग्राम पर प्रज्ञा जैसवाल को एक मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। यही वजह है कि उनकी तस्वीरें सामने आते ही वायरल हो जाती हैं।

बताते चलें कि प्रज्ञा ने कई सुपरहिट तेलुगु फिल्मों में काम किया है। उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफें होती हैं। साल 2014 में उन्होंने विराट्टू आई डेगा से एक्टिंग में डेब्यू किया था।
बात करें उनकी बाकी की फिल्मों की तो सलमान की फिल्म के अलावा वह Balayya Akhanda में भी काम कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।
हाल ही में इसका गाना अडिगा अडिगा रिलीज हुआ है जो यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। यह फिल्म अगले साल यानी 2022 में एनटीआर की जयंती पर रिलीज की जाएगी।


Tags:    

Similar News