प्रभु श्रीराम बनेंगे अक्षय कुमार...एक्टर ने दिवाली पर फिल्म राम सेतु का किया ऐलान

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी की रिलीज की एक हफ्ता भी नहीं हुआ है

Update: 2020-11-14 08:33 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी की रिलीज की एक हफ्ता भी नहीं हुआ है और उन्होंने अपनी नई फिल्म की घोषणा कर दी है। अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म का नाम है- राम सेतु। इस फिल्म में वह लीड भूमिका में नजर आएंगे। अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है।

अक्षय कुमार काफी इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने ग्रेट शर्ट और ब्लैक कार्गो पैन्ट पहन रखा है। इसके साथ ही उन्होंने गले में ऑरेंज कपड़ा लपेट रखा है। पोस्टर में अक्षय कुमार के पीछे भगवान राम की एक बड़ी फोटो नजर आ रही है। अक्षय कुमार के इस लुक को बहुत पसंद किया जा रहा है।


एक्टर ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, इस दीपावली भारत राष्ट्र के आदर्श और महानायक भगवान श्री राम की पुण्य स्मृतियों को युगों- युगों तक भारत की चेतना में सुरक्षित रखने के लिए एक ऐसा सेतु बनाए जो आने वाले पीढ़ियों को राम से जोड़ कर रखे। इसी प्रयास में हमारा भी एक छोटा संकल्प है- राम सेतु। आप सबको दीपावली की शुभ कामनाएं।

प्रभु श्रीराम बनेंगे अक्षय कुमारअक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने अक्षय की फिल्म मंगल मिशन का डायरेक्शन किया था। फिल्म के निर्माता अरुणा भाटिया और विक्रम मल्होत्रा हैं। डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं।

Tags:    

Similar News

-->