ऋषि सिंह की आवाज में गाना सुनकर खुश हुईं पूनम सिन्हा, कंटेस्टेंट से की ये डिमांड

'मुझे ये गाना इतना लगा था आपका ऋषि, मैंने इसे अपने फोन की रिंगटोन बना लिया।'

Update: 2023-01-22 08:21 GMT
Indian Idol 13 : टीवी का पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 13' (Indian Idol 13) हर शनिवार और रविवार को लोगों का भरपूर मनोरंज कर रहा है। शो में टॉप-8 कंटेस्टेंट अपनी गायकी की प्रतिभा दिखाकर लोगों को दिल जीत रहे हैं। देश की जनता के साथ 'इंडियन आइडल 13' के जज और गेस्ट जज सभी कंटेस्टेंट की जमकर तारीफ कर रहे हैं। शो के लेटेस्ट एपिसोड को 'शादी स्पेशल' के तौर पर सेलिब्रेट किया गया और शो में गेस्ट जज के तौर पर वेटरन एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के साथ आए। कंटेस्टेंट की परफॉर्म देखकर शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा काफी खुश हुए। पूनम सिन्हा ने तो शो में अयोध्या से आए कंटेस्टेंट ऋषि सिंह के लिए बहुत बड़ी बात कही है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है। 
ऋषि सिंह की आवाज में गाना सुनकर खुश हुईं पूनम सिन्हा
'इंडियन आइडल 13' के शनिवार के 'शादी स्पेशल' एपसोड में शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा पहुंचे थे। इस दौरान शो के अधिकतर कंटेस्टेंट ने शत्रुघ्न सिन्हा की फिल्मों के गाने गाए। वहीं, ऋषि सिंह ने गाना 'चन्ना मेरेया' गाया और इस गाने को सुनकर पूनम सिन्हा काफी खुश हो गईं। पूनम सिन्हा ने कहा कि उनके घर में भगवान के भजन बजते रहते हैं। उन्होंने ऋषि सिंह से कहा कि वह अपनी आवाज में भजन को रिकॉर्ड कर उन्हें दे दें ताकि वह अपने घर में चला सकें। इस पर 'इंडियन आइडल 13' के जज विशाल ददलानी ने कहा कि ऋषि सिंह की आवाज में रिकॉर्ड के किए गए भजन को लोगों के बीच भी पहुंचाया जाना चाहिए।
'इंडियन आइडल 13' के बीते एपिसोड में माधुरी दीक्षित आई थीं और उन्होंने अपने फोन की रिंगटोन को माइक पर सुनाया था। इस रिंगटोन में ऋषि सिंह की आवाज में गाना 'मेरा पहला पहला प्यार' बजता है। गौरतलब है कि ऋषि सिंह ने ऑडिशन राउंड में ये गाना गाया था। 'इंडियन आइडल 13' के दौरान माधुरी दीक्षित कहती हैं, 'मुझे ये गाना इतना लगा था आपका ऋषि, मैंने इसे अपने फोन की रिंगटोन बना लिया।'
Tags:    

Similar News

-->