नई दिल्ली: साउथ फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) आज दुनियाभर में एक खास पहचान हासिल कर ली है. हिन्दी दर्शकों के बीच भी उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई है. पूजा आज सिर्फ अपनी फिल्मों के कारण ही नहीं, बल्कि अपने ग्लैमरस लुक की वजह से भी सुर्खियों में रहने लगी हैं. ऐसे में वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हो गई हैं. अब फिर से पूजा ने अपनी अदाओं का जादू चलाया है.

पूजा हेगडे़ ने दिखाया सिजलिंग लुक
पूजा ने गुरुवार को अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं. इसमें उन्होंने गोल्डन स्टड वाला ब्लैक पैंट और कोट पहना है. यहां वह कोट उतारकर पोज दे रही है.
पूजा ने इसके साथ ब्लैक कलर का ही रिवीलिंग टॉप पहना हुआ है. पूजा ने अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए न्यूड मेकअप किया है और बालों को खुला छोड़ा है. इस लुक में वह काफी स्टनिंग दिख रही हैं.
फैंस हुए दीवाने
पूजा की ये फोटोज कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं. इस पर अब तक 6 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं, जो लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं. इसके अलावा फैंस ने उनकी तारीफें करते हुए ढ़ेरों कमेंट्स भी किए हैं.
इन फिल्मों में दिखेंगी पूजा
दूसरी ओर पूजा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह प्रभास के साथ मोस्ट अवेटेड फिल्म 'राधे श्याम' में नजर आने वाली हैं. हाल ही में फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज हुआ है. इसके बाद वह रणवीर सिंह के साथ 'सर्कस' में देखा जाने वाला है. वहीं, वह सलमान खान के साथ 'कभी ईद कभी दिवाली' में भी नजर आएंगी.


Tags: