पूजा बनर्जी (Puja Banerjee) एक बार फिर अपनी लव लाइफ कुणाल वर्मा (Kunal Verma) संग शादी के बंधन में बंध गई हैं. कपल ने अपनी शादी की कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. एक तस्वीर में पूजा गुलाबी रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं.

कुणाल वर्मा गुलाबी रंग के कुर्ता-पायजामा में पूजा के माथे को चूमते दिख रहे हैं. दोनों ने गुलाबी और सफेद फूलों से बनी माला पहनी हुई है.
पूजा ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'न्यूली मैरिड.' करणवीर बोहरा ने उनके पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए लिखा, 'वाह.' गौरव खन्ना ने कमेंट किया, 'जिंदादिल और खूबसूरत कपल को बधाई... अद्भुत फोटो पूजा.' 
कुणाल ने भी इसी तरह की एक तस्वीर शेयर की है और लिखा है, 'बन गई मेरी रानी.' 
कपल ने मैरिज सेलिब्रेशन की झलकियां इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भी शेयर की हैं.
एक्ट्रेस मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जो पूजा की मेहंदी सेरेमनी की लगती हैं.
पूजा बनर्जी ने सोमवार को अपनी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की थीं. उन्होंने फोटोज को कैप्शन दिया था, 'जल्दी जल्दी हल्दी लगा लो.' उन्होंने इंस्टाग्राम पर अन्य सेरेमनी की तस्वीरें भी शेयर की हैं.
पूजा ने पहले अर्नॉय चक्रवर्ती से शादी की थी, जिनसे 2013 में उनका तलाक हो गया था. पूजा और कुणाल ने पिछले साल कोविड -19 महामारी के कारण रजिस्टर्ड मैरिज की थी. उन्होंने पिछले साल अक्टूबर में अपने बेटे कृषिव का स्वागत किया था.


Tags: