नई दिल्ली: छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस पूजा बनर्जी (Puja Banerjee) ने सुपरहिट टीवी शो 'देवों के देव महादेव' में माता पार्वती का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी एक खास पहचान बनाई है. हालांकि पिछले कई समय से वह इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन अब पूजा फिर से लाइमलाइट का हिस्सा बन चुकी हैं और इसका कारम है उनकी बोल्डनेस. एक्ट्रेस अक्सर अपने बोल्ड लुक्स के कारण सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं.

समुद्र किनारे फिर बोल्ड हुईं पूजा
दरअसल, पूजा को हमेशा ही दर्शकों ने एक संस्कारी बहू या बेटी के किरदार में देखा है, ऐसे में जब भी वह सिजलिंग अवतार में दिखाई देती हैं तो फैंस के होश उड़ जाते हैं. अब पूजा एक बार फिर से अपने लेटेस्ट फोटोशूट की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टग्राम पेज पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह एक बार फिर से बोल्डनेस की सारी हदें तोड़ती नजर आ रही हैं. पूजा ने फिर से इंटरनेट का पारा हाई कर दिया है.
व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में दिखीं एक्ट्रेस
सामने आई फोटो में देखा जा सकता है कि पूजा व्हाइट शॉर्ट ड्रेस पहन समुद्र किनारे लेटी हुई नजर आ रही हैं. पानी में पूरी तरह से भीगी एक्ट्रेस काफी हसीन लग रही हैं. पूजा ने एक पार फिर से इंटरनेट पर आ लगा दी है. इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस हैरान रह गए हैं. फैंस उनके इस अंदाज पर से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं.
तस्वीर से नजरें हटाना हुआ मुश्किल
एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए लाइट मेकअप किया है. यहां उन्होंने बालों को खुला छोड़ा हुआ है. पूजा का यह अंदाज उनके चाहने वालों को मदहोश कर रहा है. इस पोस्ट को देखने के बाद लोग समझ ही नहीं पा रहे कि क्या ये वहीं 'देवों के देव महादेव' में पार्वती का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस हैं. फैंस के साथ-साथ तमाम यूजर्स कमेंट कर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं.


Tags: