PM मोदी ने सुपरस्टार रजनीकांत को जन्मदिन की दी बधाई

इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट हिंदी फिल्मों में मुख्य किरदार निभाएं हैं।

Update: 2021-12-12 09:01 GMT

सुपस्टार रजनीकांत रविवार को 12 दिसंबर को अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर थलाइवा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए रजनीकांत के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। साथी ही सुपरस्टार को सोशल मीडिया पर फिल्म इंडस्ट्री के सितारे और फैंस पोस्ट शेयर कर बर्थडे की मुबारकबाद दे रहे हैं।






प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रजनीकांत को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर लिखा, 'रजनीकांत जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। वह अपनी रचनात्मकता और अभूतपूर्व अभिनय से लोगों को प्रेरित करते रहे हैं। ईश्वर उन्हें लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद दें।'
वही तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने भी उन्हें ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने लिखा, 'मेरे प्यारे दोस्त सुपरस्टार रजनीकांत को जन्मदिन मुबारक हो। सीएम ने आगे लिखा, अपने 72वें वर्ष में कदम रखते हुए, वो अपनी अनूठी स्क्रिप्ट के साथ कई और वर्षों तक तमिल लोगों का मनोरंजन करते रहेंगे। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।'
दादा साहेब फाल्के से किया जा चुका है सम्मानित
फिल्मों में अपने अमूल्य योगदान देने के लिए रजनीकांत को साल 2000 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था और साल 2014 में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में रजनीकांत को सेंटेनरी अवॉर्ड फॉर इंडियन फिल्म पर्सनलिटी ऑफ द ईयर से भी सम्मानित किया गया था। साथ ही उन्हें पिछले महीने दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
आपको बता दें कि सुपरस्टार रजनीकांत ने साल 1983 में आई फिल्म 'अंधा कानून' से शुरूआत की थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने मुख्य किरदार निभाया है। ये फिल्म दर्शकों को कुछ खासी पसंद नही आई। लेकिन उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट हिंदी फिल्मों में मुख्य किरदार निभाएं हैं।
Tags:    

Similar News

-->