प्लेबैक सिंगर अर्जुन कानूनगो ने अपनी गर्लफ्रेंड से की शादी, देखें फोटोज और वीडियो

2 साल बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया।

Update: 2022-08-11 05:11 GMT

पॉपुलर अर्जुन कानूनगो ने गर्लफ्रेंड कार्ला डेनिस से शादी कर ली है। काफी समय से दोनों की शादी की चर्चा थी और अब फाइनली दोनों पति-पत्नी बन गए हैं। दोनों की शादी की फोटोज और वीडियोज सामने आई हैं। अर्जुन ने जहां व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी है वहीं कार्ला ने रेड कलर का लहंगा पहना है। वीडियो में आपको दोनों फेरे लेते दिखेंगे और इस दौरान दोनों के चेहरे पर शादी की खुशी साफ नजर आ रही है। दोनों साथ में काफी प्यारे लग रहे हैं। इस दौरान कार्ला के गले में मंगलसूत्र भी नजर आ रहा है। वहीं आपको महिला पंडित भी नजर आएंगी।



इससे पहले दोनों की मेहंदी की फोटोज भी सामने आई थीं जिसमें कार्ला ने पिंक कलर का लहंगा पहना है और अर्जुन ने व्हाइट कलर का कुर्ता-पजामा। दोनों की सभी फोटोज पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। वैसे अभी दोनों की तरफ से फोटोज शेयर करने का फैंस को इंतजार है।



व्हाइट वेडिंग भी करेंगे

ऐसी रिपोर्ट्स थीं कि हिंदु सेरेमनी के बाद दोनों फिर व्हाइट वेडिंग करेंगे यानी कि कार्ला के ट्रेडिशन्स के मुताबिक। हालांकि व्हाइट वेडिंग को करने का प्लान उनका अगले साल है।

इससे पहले दोनों की शादी की वेडिंग गेस्ट की लिस्ट भी वायरल हुई थी जिसमे बताया गया था कि सलमान खान, बॉबी देओल, वरुण धवन और श्रद्धा कपूर जैसे सेलेब्स इस शादी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि अभी पता नहीं चल पाया है कि वे शामिल हुए हैं या नहीं।


साल 2020 में किया था प्रपोज

बता दें कि अर्जुन और कार्ला काफी समय से रिलेशनशिप में हैं, इतना ही नहीं दोनों लिव इन में रहते थे। साल 2020 में अर्जुन ने कार्ला को प्रपोज किया था और 2 साल बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया।

Tags:    

Similar News

-->