एक्ट्रेस यामी गौतम ने हाल ही में अपनी कुछ ग्लैमरस फोटोज़ इंटरनेट पर अपलोड कीं, जिनमें वो डेनिम जींस के साथ रेड स्लीवलेस पुलओवर में बेहद स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक में दिखाई दे रहीं हैं, तो आइए आपको दिखाते हैं उनकी ये वायरल फोटोज़। 

इन फोटोज़ में यामी गौतम बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं हैं और फैन्स उनके इस लुक की जमकर तारीफ भी करते नजर आ रहे हैं। 
अपने सोशल मीडिया पर यामी ने रेड स्लीवलेस स्वेटर पहने हुए कई तस्वीरें साझा कीं, जो एक वी-नेकलाइन और व्हाइट स्ट्रीप्स के साथ थी। 
यामी ने इस रेड स्वेटर को डार्क ब्लू डेनिम जींस के साथ पेयर किया। यामी ने स्मार्ट स्पोर्टी लुक के लिए ब्लैक स्नीकर्स कैरी किए। 
इस दौरान यामी ने अपने बालों को खुला छोड़ा और डेवी मेकअप लुक को चुना, जिसमें पिंक लिपग्लॉस, पिंक ब्लश और हाइलाइट किए गए गाल, ब्लैक आईलाइनर स्ट्रीक्स के साथ कोहल-लाइन वाली आंखें और मस्कारा- शामिल थे। 
इन तस्वीरों में यामी विदाउट एक्सेसरीजके नजर आ रहीं हैं, कैमरे के लिए अपनी मिलियन डॉलर की मुस्कान बिखेरते हुए यामी ने इंटरनेट पर आग लगा दी। 
यामी गौतम को फैशन स्टाइलिस्ट आलिया अल रुफाई और शुभांगिनी गुप्ता ने स्टाइल किया था। 
Tags: