टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस टीना दत्ता (Tina Datta) ने हाल में अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वह काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं. उन्होंने इन तस्वीरों के माध्यम से फैंस को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं. इन तस्वीरों में वह इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में नजर आ रही हैं, जोकि उनके लुक को ट्रेडिशन और मॉडर्न बना रहे है. यहा देखिए उनकी खूबसूरत तस्वीरें.

टीना दत्ता ने ये तस्वीरें नवरात्रि के पावन मौके पर शेयर की हैं. उन्होंने फैंस को नवरात्रि का छठे दिन की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए बंगाली में 'हैप्पी छठी' लिखा है. 
इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि टीना दत्ता ने बहुत ही सुंदर ड्रेस पहना है. इसमें वह अलग-अलग पोज दे रही हैं और फैंस को अपना दीवाना बना रही हैं. 
टीना ने दत्ता ने हल्का मेकअप किया हुआ है. उनके बाल खुले हुए हैं. उन्होंने होंठों पर हल्के रंग वाली गुलाबी लिपस्टिक लगाई हुई है. 
फैंस भी उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें नवरात्रि की शुभकामनाएं दे रहे हैं. तस्वीरों वाली इन पोस्ट कई यूजर्स ने उन्हें दिल और फायर वाले इमोजी कमेंट किए हैं. 
हाल में टीना दत्ता ने खुद एक पोस्ट शेयर किया है. जिसके बाद माना जा रहा था कि वह 'बिग बॉस 15' की कंफर्म कंटेस्टेंट बन गई है. टीना दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मैगजीन का कवर पेज शेयर किया था.
इस मैगजीन कवर में टीना दत्ता की ग्लैमरस तस्वीर कवर फोटो है. इस पर टीना ने एक कोट भी लिखा है. टीना ने कैप्शन में लिखा, 'तुम्हे और मुझे हाइड एंड सीक खेलना पसंद है, माय लव." 
टीना दत्ता ने इस मैगजीन के कवर पेज को शेयर करते हुए लिखा,"बिग बॉस टाइम्स की कवर गर्ल कथित लव अफेयर की अफवाह जारी रहेंगी..!!" टीना ने आगे हैशटैग 'नॉट डूइंग बिग बॉस' लिखा है. यानी वह बिग बॉस नहीं कर रही हैं.


Tags: