'बिग बॉस 15' की कंटेस्टेंट और मशहूर सिंगर अफसाना खान (Afsana Khan) अपने मंगेतर साज (Sajz) संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी छाई हुई हैं। फोटोज में अफसाना खान का ब्राइडल लुक तो तारीफ के लायक है ही, साथ ही तस्वीरों में एक्ट्रेस की खुशी भी देखने लायक है। अफसाना खान की इन तस्वीरों पर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। आइये नजर डालते हैं अफसाना खान की वेडिंग एल्बम पर-







एक-दूजे के हुए अफसाना और साज


अफसाना खान और उनके मंगेतर साज ने बीते दिन परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। उनकी शादी में 'बिग बॉस' के कई एक्स कंटेस्टेंट भी शामिल हुए थे।
दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत लगीं अफसाना खान


अफसाना खान दुल्हन के जोड़े में वाकई में बहुत प्यारी लग रही थीं। अपनी एक फोटो में एक्ट्रेस जहां गुलाबी जोड़े में नजर आईं तो वहीं दूसरी तस्वीरों में वह ऑरेंज जोड़े में दिखाई दीं।
दूल्हा बनकर खूब जचे साज
अफसाना खान के अलावा उनके पति ने भी अपने अंदाज से लोगों का ध्यान खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शेरवानी के साथ पग ने साज के लुक को और भी जबरदस्त बना दिया था। 
दुल्हन बन अफसाना ने दिये खूबसूरत पोज
अफसाना खान तस्वीरों में एक से एक पोज देती नजर आईं। कहीं घूंघट के पीछे से झांकते हुए तो कहीं अपनी ज्वैलरी ठीक करती नजर आईं।
फैंस ने दी अफसाना और साज को शादी की बधाइयां
अफसाना खान और साज की शादी को लेकर लोगों में भी काफी एक्साइटमेंट थी। ऐसे में वे भी उन्हें बधाइयां देते नहीं थक रहे हैं।
अफसाना खान ने खुद साझा कीं तस्वीरें
अफसाना खान ने शादी से जुड़ी इन फोटो को खुद अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया था और लिखा था, "हम खुशी-खुशी शादी के बंधन में बंध गए हैं और नई शुरुआत कर रहे हैं।"
टीवी सितारों ने भी दीं अफसाना को बधाइयां
अफसाना खान को फैंस के अलावा टीवी स्टार्स ने भी खूब सारी बधाइयां दीं। देवोलीना ने लिखा, "बहुत-बहुत बधाई हो जाने मन" तो वहीं प्रतीक ने लिखा, "मुबारकां..।" उनके अलावा युविका चौधरी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। 
Tags: