छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे इन दिनों अपने टीवी शो पवित्र रिश्ता के दूसरे सीजन को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। आपको बता दें कि उनका मशहूर शो पवित्र रिश्ता कुछ समय पहले ही प्रसारित किया गया है। जिसमे अंकिता लोखंडे के अलावा अभिनेता शहीर शेख मुख्य किरदार में नजर आए है। अब इसी बीच अभिनेत्री अंकिता लोखंडे को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है।

दरअसल बात ये है कि अंकिता लोखंडे हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के परिवार के साथ मिली है। यहां पर अंकिता लोखंडे ने विक्की के पूरे परिवार से मिली और उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताया है। इस दौरान की कई तस्वीरें सामने आई जिसमे आप देख सकते हैं कि अंकिता लोखंडे अपने बॉयफ्रेंड के परिवार के साथ मिलती हुई दिखाई दे दी और उन्होंने कई सारे तस्वीरें भी क्लिक करवाई हैं.

फैमिली गेट टूगेदर के बीच अंकिता लोखंडे और विक्की जैन एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया और दोनों ने कई रोमांटिक तस्वीरें भी क्लिक करवाई है। सोशल मीडिया पर इस दौरान की कई सारी तस्वीरें भी सामने आई है।
इन तस्वीरों को देखकर ये कहा जा सकता है कि अंकिता लोखंडे विक्की जैन के परिवार से मिलकर काफी खुश नजर आ रही है। आपको बता दें कि अभिनेत्री अंकिता लोखंडे पिछले काफी समय से विक्की जैन के साथ रिलेशनशिप में है कि वो जल्द ही एक दूसरे के साथ शादी करने वाली है।
Tags: