PHOTO: 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ने डब्बू रतनानी कैलेंडर में मारी बाजी, पोज से कहर ढाती दिखीं 'जंगली बिल्ली'

बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भले ही इन दिनों विदेशों में नाम कमा रही हैं,

Update: 2021-06-23 09:52 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भले ही इन दिनों विदेशों में नाम कमा रही हैं, लेकिन इससे उनकी भारतीय पॉपुलैरिटी पर कोई असर नहीं पड़ा है। एक्ट्रेस का जलवा आज भी बॉलीवुड फैंस पर बखूबी बरकरार है। इसी का नतीजा है कि 'डब्बू रतनानी कैलेंडर 2021' (Dabboo Ratnani Calender 2021) में अपनी ग्लैमरस तस्वीर से 'जंगली बिल्ली' एक बार फिर सबको पीछे छोड़ती नजर आ रही हैं।


डब्बू रतनानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से प्रियंका चोपड़ा के फोटोशूट की तस्वीर रिवील कर दी है। वहीं, पीसी के पिक्चर की बात करें तो वो साइड पोज देती हुई अपने बालों के साथ खेलती नजर आई हैं। इस दौरान प्रियंका ने अपनी आंखों में ग्रे लेंस लगा रखा है, साथ ही न्यूड कलर की लिपस्टिक पहने अपनी अदाओं से वो एक बार फिर फैंस के दिलों पर कहर ढा रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा की पॉपुलैरिटी का ही नतीजा है कि उनकी आउट हुई लेटेस्ट तस्वीर को महज 1 घंटे में 13 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही फैंस कमेंट सेक्शन में उनकी तारीफें करते देखे जा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है,'आप और आपका काम...वाकई में आप बहुत बड़ी इंस्पिरेशन हैं।' दूसरे ने लिखा है,'आप दिलों की रानी हैं।'
बता दें कि, 'डब्बू रतनानी कैलेंडर 2021' से अबतक विद्या बालन, कियारा आडवाणी, सनी लियोनी, तारा सुतारिया, अनन्या पांडे, आलिया भट्ट, सैफ अली खान, विक्की कौशल, टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन जैसे स्टार्स की तस्वीर रिवील हो चुकी हैं। वहीं, प्रियंका चोपड़ा की बात करे तो, वो हाल ही में अमेरिकी लॉन्जरी ब्रांड विक्टोरिया सीक्रेट (Victoria's Secret) का चेहरा बनी हैं। साथ ही वो रुसो ब्रदर्स के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'सिताडेल' में काम रही हैं। एक्ट्रेस के पास 'टेक्स्ट फॉर यू' और 'मैट्रिक्स' जैसी फिल्में भी हैं।


Tags:    

Similar News