एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा यूं तो गजब की अदाकारा है, उनकी एक्टिंग के कायल सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी भी है. यही कारण है कि उनकी फिल्मों को केवल भारत में ही नहीं बल्कि सारी दुनिया में पसंद किया जाता है. जितनी कमाल की उनकी एक्टिंग है उतना ही कमाल का उनका फैशन सेंस भी है .

प्रियंका चोपड़ा परफेक्ट और जबरदस्त पर्सनैलिटी के साथ खुद को दूसरे के सामने बड़े अच्छे से कैरी करती है, यही कारण है कि प्रियंका चोपड़ा ट्रेडिशनल कपड़ो में बेहद सुंदर लगती है, उतनी ही हॉट वो वेस्टर्न ड्रेस में भी लगती हैं, लेकिन कई बार उनका फैशन सेंस सोशल मीडिया यूजर्स को पंसद नहीं आता जिस कारण उन्हें कई बार ट्रोल भी होना पड़ता है.

सोशल मीडिया पर हाल ही में उनकी एक फोटो सामने आई थी. जिसमें वे बिना स्लीव्स वाली बॉल शेप्ड कॉस्ट्यूम पहने दिख रही है. ये फोटो इंटरनेट पर आते ही फौरन वायरल हो गई. कई यूजर्स ने उन पर जोक्स बनाने शुरू कर दिए है. जिसको देख उनकी हंसी भी नहीं रुक रही है.

ये देखिए तस्वीर




आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये पहली बार नहीं जब प्र‍ियंका के ऊपर इस तरह के फनी मीम्स वायरल हो रहे हैं. इससे पहले भी प्रियंका कई बार अपने वियर्ड फैशन से लोगों को हंसा चुकी है. प्रियंका को मीमबाजों की कलाकारी पर हंसी आ रही है और फैंस का रिएक्शन भी उन्हें काफी पंसद आ रहा है.


Tags: